बछवाड़ा के झमटिया गंगा घाट से जल लेकर विभिन्न शिवालयों में जाने के दौरान एक कांवरियो की मौत आधा दर्जन घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर गांव के समीप एनएच 28 पर रविवार की देर शाम दो बाइक की आमने सामने टक्कर में एक कांवरियों की मौत हो गयी। वही तीन कांवरियां गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा सभी घायल को बड़ी मशक्कत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा में भर्ती कराया गया। जहां बाइक चालक की मौत हो गयी। मृतक बाइक चालक की पहचान समस्तीपुर जिले के इलमास नगर स्थित रैली गांव निवासी पारस महतो का 32 वर्षीय अमरेश कुमार के रूप में की गयी है।

- Sponsored Ads-

वही घायल की पहचान समस्तीपुर जिले के इलमास नगर स्थित रैली गांव निवासी सुरेश महतो का पुत्र मनोज कुमार,सतमलपुर गांव निवासी अमित कुमार का पुत्र अंकित कुमार,अर्जुन सिंह का पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गयी है। स्थानीय चिरंजीवीपुर गांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि सावन की अन्तिम सोमवारी के पुर्व संध्या पर झमटिया धाम गंगा घाट पर गंगा स्नान व गंगा जल लेने को लेकर हजारों की संख्या में कांवरियों की भीड़ चल रही थी। इसी दौरान दलसिंहसराय से झमटिया गंगा धाम की ओर जा रही बाइक चिरंजीवीपुर गांव के समीप पहुंचते ही झमटिया गंगा धाम से स्नान कर गंगा जल लेकर दलसिंहसराय की ओर जा रही बाइक का आमने सामने टक्कर हो गया। जिस कारण दोनों बाइक चालक समेत सवार चार लोग घायल हो गये।

  स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा पहुंचाया गया।  जहां इलाज के दौरान एक बाइक चालक की मौत हो गयी।  वही तीन घायल को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही सावन के अंतिम सोमवारी के दौरान कांवरियों की भीड़ रहने के कारण झमटिया ढ़ाला के समीप तीन लोग घायल हो गये।  तीनों घायल कांवरियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा में कराया गया।  घायल की पहचान समस्तीपुर जिले के माधोपुर निवासी राम सुदीन यादव का पुत्र राज कुमार यादव,सुवेश कुमार का पुत्र ऋतिक कुमार व नितेश कुमार की पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप में की गयी। 

घायल ने बताया कि हमलोग झमटिया गंगा घाट में स्नान कर गंगा जल लेकर समस्तीपुर जिले के थानेश्वर स्थान जल चढ़ाने जा रहे थे।  वही अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिस कारण हमलोग घायल हो गये।  वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार ने बताया कि एक घायल कांवरियों की मौत हो गयी वही अन्य घायल में दो कांवरियों को रेफर किया गया है सभी घायल खतरे से बाहर है।

Share This Article