कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के निधन पर श्रधांजलि सभा का आयोजन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव निवासी 68 वर्षीय पूर्व पंचायत समिति सदस्य कांग्रेस नेता राजेंद्र सहनी का निधन पर शुक्रवार को उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने उनके आवास पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजलि दिया।

कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए इसे पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि शेखर राय ने कहा कि स्व सहनी जिला कांग्रेस अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के सचिव व सहकारिता कार्य समिति के सदस्य भी थे। वे कांग्रेस पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता थे।

- Sponsored Ads-

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के निधन पर श्रधांजलि सभा का आयोजन 2उन्हें कहा कि वे जमीन से जुड़ा हुआ जुझारू नेता थे। जीवन भर गरीबों के लिए संघर्ष करते रहे। वही प्रखंड अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि स्व सहनी काफी ऊर्जावान कार्यकर्ता थे। मौके पर कांग्रेस नेता सीताराम यादव,गिरधर गोपाल,डॉ केके राय,सुरेश राय,भोला शर्मा,वीर बहादुर राय समेत दर्जनों की संख्या में बुद्धिजीवी समाजसेवी समेत आम लोग मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article