भगवानपुर पुलिस ने छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब किया बरामद, कारोबारी हुआ फरार

DNB Bharat Desk

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक वारंटी को भी किया गिरफ्तार

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवान थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधर पर थाना क्षेत्र के संजात गांव से 2.250लीटर विदेशी शराब किया बरामद। इस संबध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि संजात गांव निवासी दिवाकर झा के घर के पीछे बांसवाड़ी में विदेशी शराब छुपाकर कर रखा हुआ है।

- Sponsored Ads-

उक्त सूचना पर एएसआई अमित कुमार अपने दलबल के साथ संजात गांव पहुंच कर आरोपी के घर स्थित पीछे बांसवाड़ी में सिग्नेचर कंपनी के 2.250 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान आरोपी फरार हो गया। शराब बरामद मामले में पुलिस मामला दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

भगवानपुर पुलिस ने छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब किया बरामद, कारोबारी हुआ फरार 2वही दुसरी तरफ पुलिस कोट वारंटी मोख्तियारपुर गांव निवासी स्वर्गीय आनंदी सिंह के पुत्र राम शंकर सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पुछताछ के उपरांत व्यवहार न्यायालय बेगुसराय भेज दिया गया।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article