डीएनबी भारत डेस्क
भले ही सरकार और सरकार के उच्च पदों पर बैठे पदाधिकारी गला फाड़ फार कर पंचायतों में लगेने वाली सहयोग शिविर में कहती हो कि मौके पर ही 90 से 99 प्रतिशत मामलों को निष्पादित कर दिया गया है।

लेकिन वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के डीह पर पंचायत में 26 मई को लगे सहयोग शिविर में पंडीत प्रमोद कुमार झा के द्वारा आपसी बंटवारा से संबंधित दिए गए आवेदन के आलोक में 44 दिन गुजर जाने के वावजूद भी राज्स्व कर्मचारी और पदाधिकारी के द्वारा टाल मटोल किया जा रहा है से संबंधित आरोपों से आजीज हो कर। पीड़ित प्रमोद कुमार झा ने डीएम बेगूसराय, राजस्व मंत्री और सुवे बिहार के मुखिया सम्राट चौधरी जी को एस्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र भेजकर न्याय करने की गुहार को लगाया है।
पीड़ित ने यह भी बताया कि जब मेरे द्वारा पत्राचार किए जाने से संबंधित बातें प्रखंड क्षेत्र में फैला है तब से ना जाने क्यों दलाल जनप्रतिनिधियों का फोन आना शुरू हो गया है कि प्रमोद ऐसा तुमको नहीं करना चाहिए था।इस संबंध में सीओ भाई विरेंद्र ने बताया कि पीड़ित को बार बार कहा जा रहा है कि आप परीमारजीन के लिए आवेदन करें मैं आप का काम स्वयं देख लूंगा।तब भी वे आवेदन आज तक नहीं किए हैं।तो इस में मेरा कसूर किया है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट