सड़क निर्माण में अनियमितता देख घर के सामने ठीक से सड़क ढलाई की बात कही तो संवेदक ने मां बेटा को पीटा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में सड़क के विवाद में एक मां पुत्र की पिटाई का मामला सामने आया है। मामला खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के तारा बरियारपुर की है। पीड़ित बृजेश कुमार ने आरोप लगाया है कि उसके वार्ड में सड़क ढ़लाई का काम चल रहा है और काम में काफी अनियमितता देखी जा रही है इसी को लेकर जब उसने संवेदक के समक्ष अपने घर के सामने भी ठीक से ढलाई करने की बात कही तो उसके साथ मारपीट की गई।

- Sponsored Ads-

बृजेश कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के ही रामचंद्र महतो सचिन कुमार सहित अन्य लोगों ने उसकी तथा उसके मां की जमकर पिटाई की है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पीड़ित का सदर अस्पताल बेगूसराय में इलाज चल रहा है। पीड़ित के अनुसार गांव के जनप्रतिनिधि भी संवेदक से मिले हुए हैं एवं रोज शराब एवं चिकन की पार्टी चलती है और सभी लोग संवेदक का साथ देते हैं।

पीड़ित बृजेश कुमार ने बताया कि जब वह खोदावंदपुर थाने में इस बात की शिकायत करने गया तो पुलिस के द्वारा पहले इलाज कराने की बात कही गई और इसी के लिए वह सदर अस्पताल पहुंचा है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article