राजकीय सिमरिया कल्पवास मेला महाआरती में शामिल हुए प्रशासनिक पदाधिकारी, चिकित्सक एवं जनप्रतिनिधि

DNB Bharat

गंगा महाआरती में सपरिवार शामिल हुए डीजी,ऐडीजी फस्ट, जेएम फस्ट, आरजेएम, कमांडेन्ट, एमएलसी, चिकित्सक।

डीएनबी भारत डेस्क 

राजकीय कल्पवास मेला क्षेत्र में कुम्भ सेवा समिति के बैनर तले आयोजित होने वाली गंगा की कल-कल करती अविरल धारा व‌‌‌ आंचल किनारे सिमरिया धाम में रविवार की संध्या में सपरिवार जिला व सत्र न्यायाधीश बेगूसराय अजय कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम शतीश कुमार झा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम नेहा नैय्यर, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी रेल न्यायालय बरौनी रंजीता श्रीवास्तव, एमएलसी सर्वेश कुमार, समादेष्टा बिहार सैन्य पुलिस -8 आईपीएस मनोज कुमार तिवारी, डिप्टी कमांडेंट केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मोकामा उपेंद्र सिंह, सहायक कमांडेंट केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मोकामा अनुराग कुमार एवं कैलाश कुमार तथा एआर बरुण, डीजीएम आईओसीएल बीके झा, डाॅ निशांत कुमार सपरिवार बतौर मुख्ययजमान एक साथ शामिल हुए।

- Sponsored Ads-

राजकीय सिमरिया कल्पवास मेला महाआरती में शामिल हुए प्रशासनिक पदाधिकारी, चिकित्सक एवं जनप्रतिनिधि 2

वहीं कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अतिथियों को बनारस से पधारे प्रसिद्ध विद्वान पंडितों के सानिध्य में संकल्पित होकर सात विधियों से गंगा महाआरती कर मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं दूसरी तरफ विधि व्यवस्था संधारण कार्य को लेकर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार, बरौनी बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह, सीओ बरौनी सह तेघड़ा सुजीत सुमन, थानाध्यक्ष चकिया ओपी दिवाकर प्रसाद सिंह, एफसीआई ओपी पल्लव, स्टेटिस्टिक्स मजिस्ट्रेट सह बीएचओ बरौनी ज्ञानेश्वर कुमार, एसी संजय कुमार
सहित अन्य अधिकारी मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुविधा व्यवस्था तथा विधि व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

राजकीय सिमरिया कल्पवास मेला महाआरती में शामिल हुए प्रशासनिक पदाधिकारी, चिकित्सक एवं जनप्रतिनिधि 3

वहीं इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष डाॅ नलिनी रंजन, उपाध्यक्ष डा रामप्रवेश सिंह, संयोजक विश्व रमण उर्फ संजय, डाॅ विनय कुमार तिवारी, डाॅ रंजन, डाॅ निरंजन कुमार, डाॅ राहुल कुमार, डाॅ एके झा मनोरथ, डाॅ उमेश प्रसाद सिंह, डाॅ राम दिनेश सिंह, डाॅ आलोक कुमार, डाॅ रश्मि सिंह, पैनल एडवोकेट सुधीर कुमार, बॉलीवुड कलाकार संतोष कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी गंगा महाआरती में शामिल होकर गंगा महाआरती किया। वहीं इस पावन अवसर पर अतिथियों को स्वागत करने में उमेश मिश्रा, रामाशीष सिंह, पीएलवी पिंकी कुमारी, अंकिता कुमारी, कुमारी अभिलाषा, पंकज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

राजकीय सिमरिया कल्पवास मेला महाआरती में शामिल हुए प्रशासनिक पदाधिकारी, चिकित्सक एवं जनप्रतिनिधि 4

 

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article