प्रखंड कार्यालय में शराब पी रहे अंचल नाजिर का वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी ने किया निलंबित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के बछवाड़ा में वायरल वीडियो जिसमें अंचल नाजिर प्रखंड कार्यालय कक्ष में शराब का सेवन करते हुए दिखाई दे रहे हैं के मद्देनजर जिलाधिकारी ने अंचल नाजिर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वायरल वीडियो का खबर डीएनबी भारत ने भी प्रमुखता से दिखाया था जिसका असर यह हुआ कि मामले में जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए थे। जांच का प्रभार एडीएम राजेश कुमार सिंह को दी गई थी।

- Sponsored Ads-

जिलाधिकारी के जांच के आदेश में बुधवार को एडीएम ने बछवाड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंच कर हर दृष्टिकोण से मामले की गहन जांच की। जांच के दौरान वायरल वीडियो सत्य पाया गया। हालांकि मामले में जब एडीएम ने शराब सेवन करने के आरोपी अंचल नाजिर अजीत कुमार सिंह से उनका पक्ष जानने की कोशिश की तो अंचल नाजिर ने वीडियो 2015 की बताई। एडीएम के जांच में पाया गया कि अंचल नाजिर कुछ लोगों के साथ प्रखंड कार्यालय स्थित प्रखंड प्रमुख के कक्ष में बैठ कर शराब का सेवन कर रहे थे।

एडीएम के जांच रिपोर्ट के अनुसार बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली 1976 के आलोक में अंचल नाजिर अजीत कुमार सिंह को दोषी करार देते हुए जिलाधिकारी ने बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जिलाधिकारी ने अंचल नाजिर अजीत कुमार सिंह को निलंबन के अवधि में अंचल कार्यालय बछवाड़ा से छौड़ाही स्थानांतरित भी कर दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article