पर्व को लेकर 153 लोग समेत 63 डीजे मालिकों पर 107 की करवाई

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

मुस्लिम भाइयों का महा पर्व मुहर्रम और हिन्दू भाइयों के पवित्र श्रावण मास में आयोजित होने वाली श्रावणी मेला, कांवरियों की सुरक्षा को लेकर वीरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से 153 लोग समेत 63 डीजे मालिकों के खिलाफ वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश के आलोक में पुलिस ने 107 की कार्रवाई को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्यों से किया है।

- Sponsored Ads-

पर्व को लेकर 153 लोग समेत 63 डीजे मालिकों पर 107 की करवाई 2इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मुहर्रम और श्रावणी मेला को लेकर असमाजिक तत्वों, मनचले युवकों, समाज में अफवाह फ़ैलाने वाले व्यक्तियों, नशेरीयों समेत अन्य तरह के बदमाशों के खिलाफ वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेशानुसार 153 व्यक्ति समेत 63 डिजे मालिकों के खिलाफ 107 की कार्रवाई की गई है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्ल्व झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article