बेगूसराय में जमीनी विवाद में सोए अवस्था में महिला की गोली मारकर हत्या

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बीती रात जमीनी विवाद में अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए सोए अवस्था में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के कस्टोली मोहल्ले की है। मृत महिला की पहचान कस्टोली निवासी दिनेश महतो की पत्नी इंदू देवी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

मृतका के पति दिनेश महतो ने पड़ोस के ही रहने वाले मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद बतहु समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतिका के पति दिनेश महतो ने बताया कि बीती रात वह अपनी पत्नी के साथ घर के बरामदे पर सोए थे लेकिन रात में ठंड लगने के बाद वह घर में सोने के लिए चले गए और उनकी पत्नी इंदू देवी वहीं पर चादर ओढ़ कर सोई रही।

तकरीबन 1:00 बजे रात्रि में गोली चलने की आवाज सुनाई दी और जब वह बाहर निकल कर देखा तो उनकी पत्नी इंदू देवी लहूलुहान बिछावन पर पड़ी थी और तीनों आरोपी हथियार लहराते भाग रहे थे। दिनेश महतो के अनुसार आरोपियों के साथ उनका जमीनी विवाद चल रहा है और आरोपी दिनेश महतो की हत्या करने के लिए ही आरोपी वहां पहुंचे थे लेकिन संयोगवश दिनेश महतो घर में सोए हुए थे तो अपराधियों ने उसकी पत्नी की ही हत्या कर दी।

फिलहाल पीड़ित पक्ष ने मंसूरचक थाने में आरोपियों के विरुद्ध लिखित रूप से आवेदन दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article