सिमरिया घाट बिंद टोली में भीषण अग्निकांड में 300 घर जलकर राख

DNB Bharat Desk

फायर ब्रिगेड बरौनी, एनटीपीसी बरौनी, आईओसीएल बरौनी , एम्बुलेंस एवं स्थानीय गोताखोर सहित अन्य थे ‌ रेस्क्यू टीम में शामिल।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत मल्हीपुर दक्षिण पंचायत के सिमरिया घाट बिंद टोली में बिजली की एक चिंगारी ने भीषण अग्निकांड में तब्दील हो गया और देखते ही देखते 300 से अधिक घरों को ख़ाक में मिला दिया।

सिमरिया घाट बिंद टोली में भीषण अग्निकांड में 300 घर जलकर राख 2वहीं अग्निकांड की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बरौनी बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह, सीओ सुजीत सुमन, थानाध्यक्ष चकिया ओपी दिवाकर प्रसाद सिंह ने तत्क्षण फायर ब्रिगेड बरौनी, एनटीपीसी बरौनी, आईओसीएल बरौनी , एम्बुलेंस एवं स्थानीय गोताखोर को सुचित कर घटनास्थल पर रेस्क्यू करने तथा बम-बम लह लह लहाती आग पर काबू पाने तथा जान माल को सुरक्षित निकालकर ऊंचे स्थान पर रखने का आदेश दिया।

- Sponsored Ads-

जहां रेस्क्यू टीम में शामिल एम्बुलेंस कर्मचारी, फायर ब्रिगेड बरौनी, आईओसीएल बरौनी, एनटीपीसी बरौनी स्थानीय गोताखोर एवं सिक्स लाईन पूल में कार्यरत कर्मचारियों ने लोगों एवं पशुओं की जान बचाई। जिसमें खासकर 36 छोटे छोटे बच्चों को एवं 7 पशुओं को सुरक्षित जीवित निकाल लिया और 10 पशुओं को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।

यह अग्निकांड सिमरिया घाट बिंद टोली स्थित पूर्व मुखिया रामजतन निषाद उर्फ रंजीत कुमार के घर के समीप लगे बिजली की ट्रांसफॉर्मर से निकली एक चिंगारी से विभत्स रुप धारण कर लिया।तब काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। यह मल्हीपुर दक्षिण पंचायत के सिमरिया घाट बिंद टोली में वार्ड संख्या 12 एवं 13 तथा 14 तक फैल गया।

सिमरिया घाट बिंद टोली में भीषण अग्निकांड में 300 घर जलकर राख 3जिससे वहां के लगभग 300 घरों को अपने चपेटे में ले लिया और देखते ही देखते जलाकर राख कर लोगों के आंखों के सामने उजड़े चमन में तब्दील कर दिया ।वहीं घटना की पुष्टि करते हुए बरौनी सीओ सुजीत सुमन ने बताया कि ट्रांसफार्मर से निकली बिजली की चिंगारी से आगजनी की घटनाएं घटित होने की मामला प्रथम दृष्टया सामने आई है।

राजस्व पदाधिकारी धीरज कुमार, अंचल निरीक्षक मुरारी प्रसाद सिंह एवं राजस्व कर्मचारी रामसागर पासवान से चिन्हित व सत्यापन कर सूची तैयार कर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साईट अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।साथ ही स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में सघन गस्ती दल भेजने एवं लोगों को सरकार द्वारा मुहैया सुविधाएं को उपलब्ध कराने में टीम को सहयोग करने का निर्देश दिया गया है।

सिमरिया घाट बिंद टोली में भीषण अग्निकांड में 300 घर जलकर राख 4मौके पर बरौनी बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह,सीओ सुजीत सुमन, सीडीपीओ पूनम कुमारी, थानाध्यक्ष चकिया ओपी दिवाकर प्रसाद सिंह, एफसीआई ओपी पल्लव, स्थानीय गोताखोर अनिल कुमार,भरत, शत्रुघ्न, जाटों , फायर ब्रिगेड बरौनी के गंगा किशन कुमार, अरविंद कुमार, मुकेश कुमार, जितेन्द्र कुमार , समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी के एम्बुलेंस टीम में ईएमटी मो असदुल्ला, मो चांद बाबू, चालक मुकेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार पासवान, आईओसीएल बरौनी फायर ब्रिगेड, एनटीपीसी बरौनी फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, एस पी सिंगला एवं पूंज लाउड कम्पनी के कर्मचारी सहित स्थानीय लोगों उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article