वीरपुर में काशी के पंडितों द्वारा भव्य संध्या महाआरती बनी आकर्षण का केंद्र, दुर्गा मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

DNB Bharat Desk

नवरात्र के तीसरे दिन क्षेत्र के सभी दुर्गा मंदिरों में माता ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना श्रद्धापूर्वक की गयी। दुर्गा मंदिर भवानंदपुर, बरैपुरा स्थित काली मंदिर, मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर वीरपुर, मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर जगदर, पर्रा, मैदाबभनगामा, सहुरी, बभनगामा व सरौंजा गांव के दुर्गा मंदिरों में संध्या आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है।

वीरपुर में काशी के पंडितों द्वारा भव्य संध्या महाआरती बनी आकर्षण का केंद्र, दुर्गा मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ 2खासकर मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर वीरपुर बाजार में काशी से आए पंडितों के द्वारा संध्या में भव्य महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी उत्साह के साथ जुट रही है। यह मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जिससे चारों ओर हर किसी के द्वारा बोला जा रहा है बोलो जय माता दी।

Share This Article