नालंदा: चैती दुर्गा पूजा में उमड़ी आस्था, अष्टमी पर माता के दरबार में लगी भीड़, श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में लगाई हाजिरी

DNB Bharat Desk

चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर नालंदा जिले में आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। अष्टमी के दिन विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां भक्तों ने माता के दरबार में हाजिरी लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की।

- Sponsored Ads-

नालंदा के मोगलकुआं, डाकबंगला मोड़, भैंसासुर, सोहसराय, पुलपर और भरावपर इलाके में चैती दुर्गा पूजा की धूम देखने को मिली। अष्टमी के मौके पर सुबह से ही मंदिरों और पंडालों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।महिलाओं ने विशेष रूप से माता की पूजा-अर्चना की और पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत माता की गोद भराई की रस्म निभाई।

 नालंदा: चैती दुर्गा पूजा में उमड़ी आस्था, अष्टमी पर माता के दरबार में लगी भीड़, श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में लगाई हाजिरी 2इस दौरान पूरा माहौल भक्ति और श्रद्धा से सराबोर नजर आया।श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Share This Article