नालंदा: चारों सदनों में नीतीश की मौजूदगी, बीजेपी विधायक डॉ सुनील ने कहा सीएम पर फैसला हाईकमान करेगा” अगला सीएम कौन?

DNB Bharat Desk

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा में शपथ लेने को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस पर पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री और बिहारशरीफ विधानसभा से भाजपा विधायक डॉ सुनील कुमार ने बड़ा बयान दिया है।डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के ऐसे दूसरे नेता हैं, जिन्हें देश के चारों सदनों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का मौका मिला है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार पहले ही राज्यसभा के सदस्य चुने जा चुके थे और अब दिल्ली में शपथ लेने के बाद पुनः बिहार लौट रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि यह अपने आप में एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि है कि किसी नेता को लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद चारों सदनों में काम करने का अवसर मिला।

नालंदा: चारों सदनों में नीतीश की मौजूदगी, बीजेपी विधायक डॉ सुनील ने कहा सीएम पर फैसला हाईकमान करेगा” अगला सीएम कौन? 2वहीं बिहार की सियासत के सबसे बड़े सवाल अगला मुख्यमंत्री कौन होगा पर भी उन्होंने साफ किया कि इस पर अंतिम फैसला भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा। जहां तक बिहार के अगले मुख्यमंत्री की बात है, यह निर्णय भाजपा का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा।” निश्चित तौर पर भाजपा कोटे से ही सीएम की कुर्सी संभालेगा। सम्राट चौधरी के नाम को लेकर भी उन्होंने कहा कि फिलहाल भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Share This Article