डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि आज जब प्लेन को हाईजैक होने से स्मिथ मच्छार ने अपनी जान खेल कर बचाया। इस बात की जहां अमेरिका इजरायल सहित कई देश प्रशंसा कर रहे हैं और स्मिथ मच्छार ने भारत का नाम ऊंचा किया है।
तो वही सोनिया प्रियंका या राहुल के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकल रहा। वस्तु स्थिति तो यह है कि प्लेन को हाईजैक करने का प्रयास करने वाला पायलट एक मुसलमान था और जब मुसलमान अपराधी हो तो कांग्रेस की जवान बंद हो जाती है। कांग्रेस सिर्फ देश में और अराजकता फैलाने का काम कर रही है और इसी को लेकर वह चुनाव आयोग पर लगातार निशाना साध रही है ।
जबकि चुनाव आयोग के द्वारा जब नाम काटने वालों की सूची मांगी गई थी तब कांग्रेस की ओर से एक भी नाम प्रस्तुत नहीं किया गया। आज यह लोग सिर्फ आंदोलन की धमकी देकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। वहीं उन्होंने स्मिथ मच्छार की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज मच्छार की वजह से पूरे भारत अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार उनसे संपर्क में हैं ।
डीएनबी भारत डेस्क