किसान, युवा, महिला,मजदूर, कर्मचारी एवं जनविरोधी केन्द्र सरकार को एक क्षण भी गद्दी पर बैठने का अधिकार नहीं है – चंद्रप्रकाश सिंह

DNB Bharat Desk

 

बेगूसराय जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष चुनचुन राय के नेतृत्व में फूल-माला देकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

पटना से मुंगेर जाने के क्रम में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश इंटक के अध्यक्ष,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चन्द्रप्रकाश सिंह का बरौनी प्रखण्ड एवं बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पपरौर में बेगूसराय जिला इंटक के अध्यक्ष सह बेगूसराय जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष चुनचुन राय के नेतृत्व में फूल-माला देकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश इंटक के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह ने वर्तमान मोदी सरकार को किसान विरोधी,मजदूर विरोधी,महिला विरोधी,कर्मचारी विरोधी एवं जनविरोधी बताते हुए कहा कि ऐसी सरकार को एक क्षण भी गद्दी पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नही बचा है।उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से इस किसान-विरोधी, मजदूर विरोधी व जनविरोधी सरकार को 2024 में सत्ता से उखाड़ फेकें और देशहित,किसान हित,मजदूर हित,युवा हित एवं राष्ट्रहित में कांग्रेसनीत इंडिया गठबंधन को जीत दिलायें।

किसान, युवा, महिला,मजदूर, कर्मचारी एवं जनविरोधी केन्द्र सरकार को एक क्षण भी गद्दी पर बैठने का अधिकार नहीं है - चंद्रप्रकाश सिंह 2इस अवसर अन्य लोंगों के अतिरिक्त राहुल कुमार,मो शकील,अशोक शर्मा,पप्पु पाठक,अरविन्द यादव,अरविन्द पासवान, उपमुखिया, मो शहबाज,गणेश सिंह टेनी,बलजीत कुमार, इन्द्रदेव पासवान,बंधु पासवान,रामाशीष सिंह,ज्ञानी साव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं इंटक के नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article