धूमधाम से मना बेगूसराय का 54वां स्थापना दिवस: प्रभात फेरी और साइकिल रैली से शुरुआत, डीएम-एसपी ने दिया जागरूकता का संदेश

DNB Bharat Desk

बेगूसराय आज अपना 54वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मना रहा है। जिला स्थापना दिवस के मौके पर जिला प्रशासन और कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पूरे दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गांधी स्टेडियम से प्रभात फेरी और साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसे डीएम रिची पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान डीएम रिची पांडे, एसपी मनीष समेत कई पदाधिकारी और स्कूली बच्चों ने साइकिल चलाकर स्थापना दिवस का जश्न मनाया।बेगूसराय के गांधी स्टेडियम की हैं, जहां 54वें जिला स्थापना दिवस के मौके पर सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस लाइन से गांधी स्टेडियम तक ‘Walk for Begusarai’ यानी प्रभात फेरी से हुई।

धूमधाम से मना बेगूसराय का 54वां स्थापना दिवस: प्रभात फेरी और साइकिल रैली से शुरुआत, डीएम-एसपी ने दिया जागरूकता का संदेश 2इसके बाद गांधी स्टेडियम से कचहरी चौक, अंबेडकर चौक और ट्रैफिक चौक होते हुए विशाल साइकिल यात्रा निकाली गई। डीएम रिची पांडे और एसपी मनीष समेत जिले के कई पदाधिकारी और बच्चों ने साइकिल चलाकर लोगों को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता का संदेश दिया।औद्योगिक और सांस्कृतिक प्रगति के प्रतीक बेगूसराय जिले की स्थापना के 54 वर्ष पूरे होने पर जिला प्रशासन की ओर से खेल, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पूरी श्रृंखला आयोजित की गई है।

सुबह स्वर्ण जयंती पुस्तकालय में भजन-कीर्तन के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद पावर हाउस रोड स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।वहीं, सदर अस्पताल सहित सभी अनुमंडलीय अस्पतालों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कंकौल स्थित प्रेक्षागृह में चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता होगी। बीपी हाई स्कूल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम के साथ स्थापना दिवस विशेष फ्रेंडली क्रिकेट मैच भी आयोजित किया जाएगा।

धूमधाम से मना बेगूसराय का 54वां स्थापना दिवस: प्रभात फेरी और साइकिल रैली से शुरुआत, डीएम-एसपी ने दिया जागरूकता का संदेश 3स्थापना दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण शाम 5:30 बजे से दिनकर कला भवन में आयोजित होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम-सह-सम्मान समारोह होगा। इसमें इंडियन आइडल की फाइनलिस्ट और सुर संग्राम एवं भारत के अमृत कलश फेम गायिका सौम्या मिश्रा अपनी प्रस्तुति देंगी। उनके साथ जिले के स्थानीय कलाकार भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।डीएम रिची पांडे ने कहा कि आज बेगूसराय 54 वर्ष का हो गया है और स्थापना दिवस को लेकर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेगूसराय का इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर गौरवमयी रही है।

धूमधाम से मना बेगूसराय का 54वां स्थापना दिवस: प्रभात फेरी और साइकिल रैली से शुरुआत, डीएम-एसपी ने दिया जागरूकता का संदेश 4यह वीर और विद्वान सपूतों की भूमि रही है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय समेकित विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए सर्वोच्च शिखर पर पहुंचे, यही जिला प्रशासन की आकांक्षा है।कुल मिलाकर, बेगूसराय के 54वें स्थापना दिवस पर सुबह से ही जिले में उत्साह और उमंग का माहौल है। प्रभात फेरी और साइकिल रैली से लेकर रक्तदान, पौधारोपण, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए जिले का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।

Share This Article