डीएनबी भारत डेस्क
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या प्रसाद सिंह प्लस -2 विद्यालय नावकोठी में सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर छात्राओं को एचपीभी वैक्सीनेशन से आच्छादित किया गया।वहीं छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया गया।विद्यालय परिसर में 29 बच्चियों को एचपीभी वैक्सीनेशन का पहला एवं पांच बच्चियों को दूसरा डोज दिया गया।

कल 34 बच्चियों को एचपीवी टीका से आच्छादित किया गया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि 14 से 15 आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए निःशुल्क एचपीभी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।जिसके जागरूकता के लिए जन प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।उन्होंने बताया कि इस का उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, वैक्सीनेशन की सुरक्षा पर भरोसा कायम करना और पात्र बच्चियों को स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगवाना सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया की जिन बच्चियों को प्रथम डोज लग चुका है, उन्हें पुनः छः महीने के बाद दूसरा डोज दिया जाता है।उन्होंने बताया कि यह एक प्रमुख एचपीभी वैक्सीनेशन है जो ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के कारण होने वाले सर्वाइकल कैंसर, योनि,वल्वर,एनल कैंसर और जननांग मस्से से बचाता है।इस दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद ईश्वर,बीएमईए संदीप चंद्र,डाटा एंट्री ऑपरेटर पंकज प्रसाद सिंह,जीएनएम रवि कुमार,एएनएम रेणु कुमारी,प्रधानाध्यापक गणेश झा,शिक्षक अरुण मालाकार आदि मौजूद थे।
बेगूसराय नावकोठी संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट