नालंदा: राजद की बैठक में शक्ति सिंह यादव का भाजपा पर हमला, बोले- लालू के बिना नहीं चलती राजनीति, 15 साल की चर्चा से पहले अपना इतिहास बताइए, संवैधानिक संस्थाएं कमजोर हुईं तो लोकतंत्र खतरे में

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहारशरीफ के एक निजी सभागार में राजद की एकदिवसीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव,प्रत्याशी दिलीप कुमार, डॉ. आयशा फातिमा समेत जिले के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान शक्ति सिंह यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।राजद की बैठक के दौरान पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि देश की राजनीति नेहरू परिवार और लालू प्रसाद यादव के परिवार के इर्द-गिर्द घूमती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव का नाम लिए बिना कुछ नेताओं की राजनीति आगे नहीं बढ़ सकती। शक्ति सिंह यादव ने 15 और 20 साल के शासन को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को आज राजद के शासनकाल की चर्चा करने से पहले अपने पुराने राजनीतिक संबंधों और भूमिकाओं को भी बताना चाहिए। उन्होंने देश की आजादी में नेहरू परिवार की भूमिका का जिक्र करते हुए भाजपा के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान पर सवाल उठाए।

नालंदा: राजद की बैठक में शक्ति सिंह यादव का भाजपा पर हमला, बोले- लालू के बिना नहीं चलती राजनीति, 15 साल की चर्चा से पहले अपना इतिहास बताइए, संवैधानिक संस्थाएं कमजोर हुईं तो लोकतंत्र खतरे में 2साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। शक्ति सिंह यादव ने दावा किया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठाए गए और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी आपत्तियां सामने आई हैं।राजद प्रवक्ता ने कहा कि अगर संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होंगे और संस्थाएं प्रभावित होंगी तो लोकतंत्र कमजोर होगा।

नालंदा: राजद की बैठक में शक्ति सिंह यादव का भाजपा पर हमला, बोले- लालू के बिना नहीं चलती राजनीति, 15 साल की चर्चा से पहले अपना इतिहास बताइए, संवैधानिक संस्थाएं कमजोर हुईं तो लोकतंत्र खतरे में 3बैठक के दौरान राजद नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की।वही प्रत्याशी दिलीप कुमार ने कहा कि अगर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार नालंदा में प्रचार प्रसार करने आते है उनके साख पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो जाएगा।क्योंकि उनके मंत्री बनने के बाद उनके गृह क्षेत्र नालंदा में किसी ने अभी तक अभिनंदन तक नहीं किया।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article