बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा,  सीढ़ी से गिरकर महिला हुई थी जख्मी, डॉक्टर कंपाउंडर हुए फरार

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में मरीज के मौत के बाद गुरुवार को जमकर हंगामा और तोड़फोड़ पुलिस की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान हंगामे को देख अन्य मरीजो को छोड़कर डॉक्टर और कंपाउडर सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए।

 मामला हुआ यूं कि बिहार शरीफ के बड़ी पहाड़ी मोहल्ला निवासी स्वर्गीय कृष्णा प्रसाद की पत्नी का सीढ़ी से पैर फिसल जाने के कारण गिर गई जिससे उन्हें चोट लगी। परिवार के लोगों द्वारा महिला को होश हवास में इलाज के लिए मॉडल अस्पताल लाया गया गया। जहाँ डॉक्टर के परामर्श पर कंपाउंडर ने महिला को पहले टीटी, डाइलोना का सुई दिया उस समय तक महिला अपने परिवार के साथ बात चीत कर रही थी उसके बाद सिफेक्जिन सुई दिया तो तुरंत महिला की मौत हो गई, 

बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा,  सीढ़ी से गिरकर महिला हुई थी जख्मी, डॉक्टर कंपाउंडर हुए फरार 2महिला के मौत के बाद अस्पताल के डॉक्टर ,नर्स और कंपाउडर मरीज के परिवार को बिना कुछ बताए फरार हो गए और पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मौजूद थी पुलिस के सामने ही मृतक के परिवार तोड़फोड़ किया। 

बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा,  सीढ़ी से गिरकर महिला हुई थी जख्मी, डॉक्टर कंपाउंडर हुए फरार 3इस मामले में मॉडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुचे तो डॉक्टर फरार थे उन्होंने बताया जिस बक्त घटना हुई उस बक्त डॉ इरफान की ड्यूटी थी उन्हें मरीज को छोड़कर नही भागना चाहिए इतना ही नही उन्होंने साफ लहजो में कहा कि उन्हें इमरजेंसी का अनुभव नही था।

बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा,  सीढ़ी से गिरकर महिला हुई थी जख्मी, डॉक्टर कंपाउंडर हुए फरार 4वही दूसरी घटना बिहार थाना क्षेत्र के इमादपुर मोहल्ले की है जहां करेंट से एक बिजली मिस्त्री बुरी तरह झुलस गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।सूचना पर अन्य बिजलीकर्मी भी अस्पताल पहुंचे जहां गार्ड और बिजलीकर्मी के बीच धक्का मुक्की हुई।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article