डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक का टायर अचानक फटने से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टायर फटने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सामने चल रहे दूसरे ट्रक से जा टकराया। हादसे में ट्रक चालक ट्रक के अंदर बुरी तरह फंस गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के हेरपुर चौक के पास की है।
मृतक ट्रक चालक की पहचान वैशाली जिले के रहने वाले दीनानाथ महतो के रूप में की गई है।बताया जा रहा है कि दीनानाथ महतो वैशाली से ट्रक लेकर बेगूसराय की ओर आ रहे थे। इसी दौरान हेरपुर चौक के पास अचानक ट्रक का टायर फट गया। टायर फटने के बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और दूसरे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक दीनानाथ महतो ट्रक के अंदर ही बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रिफाइनरी थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को ट्रक से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी।
मौत की खबर मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है और परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी
डीएनबी भारत डेस्क