बेगूसराय: एपीएसएम कॉलेज बरौनी में खेल प्रतियोगिता संपन्न, अव्वल छात्र-छात्राएं पुरस्कार से सम्मानित

DNB Bharat Desk

खेल दिवस 2026 के खेल प्रतियोगिताओं में कई प्रमुख खेलों का आयोजन अयोध्या प्रसाद सिंह स्मारक महाविद्यालय बरौनी, बेगूसराय में सम्पन्न हुआ। यह प्रतियोगिता 28 अगस्त से 4 सितम्बर तक चला ।  जिसमें एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो – खो, कुस्ती, इत्यादि, खेलों को काफी प्रमुखताओं से कराया गया, एवं इन सभी खेलों में इस महाविद्यालय के बहुत सारे छात्र – छात्राओं ने भाग लिया एवं अपना दमखम दिखाया ।

- Sponsored Ads-

बालक एवं बालिका वर्गों के 100 मीटर के दौड़ में छात्र एवं छात्राओं के नाम – तनीषा, लाली, स्तुति, ऋचा, ज्योति, सोनी,  राज, प्रियांशु, पुष्कर, गोलू, सन्नी, सूरज, इत्यादि  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल खेल के बालक एवं बालिका के वर्गों में पुष्कर, राकेश, रजनीश, अवधेश, राज, रीना, साक्षी, ने बेहतर प्रदर्शन किये। कबड्डी  में भी बालक एवं बालिका के  वर्गों  में अवधेश,राज, पुष्कर, शुभम, शिवम, छवि, पायल, ने बेहतर प्रदर्शन किये। खो-खो में बालक एवं बालिका के वर्गों में अवधेश, अंकित, सुधांशु, पुष्कर, लक्की, रीना, जया भारती, संध्या, काजल ने भी बेहतर प्रदर्श किया। फुटबॉल में बालक एवं बालिका वर्गों में अब्दुल, शिवम, सुरज, मनीष, अवधेश, सुधांशू ने बेहतर प्रदर्शन किये। क्रिकेट  में  अमन, सन्नी, इत्यादि ने बेहतर प्रदर्शन किया।

बेगूसराय: एपीएसएम कॉलेज बरौनी में खेल प्रतियोगिता संपन्न, अव्वल छात्र-छात्राएं पुरस्कार से सम्मानित 2 इस महाविद्यालय के आयोजकों के द्वारा इन सभी खिलाड़ियो एवं प्रतिभागियों  दिनांक – 05/09/2026 को खेल पुरस्कार समारोह का आयोजन कर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। इस महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ मुकेश कुमार सर के द्वारा इन सभी खिलाड़ियो को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई एवं उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए उनका मार्ग मार्गदर्शन किया गया और बताया गया कि इस महाविद्यालय में खेल का एक गौरव पूर्ण इतिहास रहा है ,

बेगूसराय: एपीएसएम कॉलेज बरौनी में खेल प्रतियोगिता संपन्न, अव्वल छात्र-छात्राएं पुरस्कार से सम्मानित 3इस महाविद्यालय से कई खिलाड़ी निकले हैं जिन्होंने इस महाविद्यालय का नाम रौशन किया है। इस खेल दिवस के अवसर पर इस महाविद्यालय में एक हर्ष का  महौल बना रहा एवं सभी छात्र एवं छात्राओं में एक उत्साह का माहौल देख गया। इस खेल के आयोजन में एनसीसी आफिसर लेफ्टिनेंट डॉ श्रवण कुमार ने भी अहम भूमिका निभाई।

Share This Article