डीएनबी भारत डेस्क
तेघड़ा। संत पॉल पब्लिक स्कूल, तेघड़ा में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भक्ति, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के जूनियर विंग के छात्र-छात्राओं ने भजन, एकांकी और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

कार्यक्रम का संचालन छात्रा सृष्टि कुमारी ने किया। संगीत शिक्षक प्रफुल्ल कुमार द्वारा रचित श्रीकृष्ण भजन “मधुर मुरली बजाते थे” की सामूहिक प्रस्तुति माही, अनिशा, नाव्या नवेली, प्रगति, प्राची गौतम, राधा एवं आयुषी ने दी। भावपूर्ण भजन से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिरस में डूब गया।
शिक्षिका काजल कुमारी के नेतृत्व एवं मीठी कुमारी के निर्देशन में मानवी, वर्णिका, सृष्टि, अथर्व, सिद्धार्थ एवं साइमा ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आधारित एकांकी प्रस्तुत की। वहीं ब्यूटी कुमारी के निर्देशन में “वो कृष्णा है” गीत पर कानिका, अनोखी, मानसी, सुहानी, काव्या, इशानी, जैशिका एवं आराध्या ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। पूरा परिसर “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से गूंज उठा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री सुनील कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” का स्मरण कराते हुए कहा कि विद्यार्थियों को परिणाम की चिंता किए बिना पूरी निष्ठा और लगन से अपने कर्म अर्थात पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की मजबूत नींव है।
प्राचार्या श्रीमती तनु सौरभ ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जोड़ने के साथ उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को संस्कारवान, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना है।
का
र्यक्रम की सफलता में समन्वयक श्री राम कुमार मिश्रा सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों श्री सुरेंद्र कुमार सिंह, अविनाश कुमार, एस. राम चन्द्रण, रंजन कुमार, दीपक कुमार, संजीव कुमार सिंह, कंचन कुमारी, प्रेम माधुरी एवं राकेश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
डीएनबी भारत डेस्क