डीएनबी भारत डेस्क
रोसड़ा थाना क्षेत्र के ठाहर बसरिया गांव निवासी युवक मनोज कुमार शर्मा की सड़क हादसा बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद पोस्टमार्टम से शव गांव लौटने पर परिजनों ने मृतक युवक के शव के साथ गांव में ही शव को सड़क पर रख जाम करते हुए रोसड़ा पुलिस से जांच कर कानूनी कारवाई की मांग करने लगे।

इधर जाम की सूचना मिलने के बाद रोसड़ा पुलिस जाम स्थल पहुंचकर आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई । परिजनों ने बताया कि बीते 22 अगस्त को खानपुर थाना क्षेत्र के समना गांव में बाइक की ठोकर से युवक मनोज शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
0घटना के बाद उनका इलाज करवाया जा रहा था। आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई।।ग्रामीणों ने रोसड़ा पुलिस प्रशासन से घटना की सही जांच कर कानूनी कारवाई की मांग की है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट