5 साल के बच्चे की मौत पर ग्रामीणों ने 7 घंटे तक जाम किया SH-55
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रैक ने एक 5 वर्षीय मासूम बच्चे को कुचल दिया। इस हादसे में मासूम बच्चे की घटनास्थल पर ही दर्दनाकमौत हो गई। मौत से नाराज परिजन एवं ग्रामीणों ने एस एच 55 को जाम कर दिया और घंटे तक पुलिस प्रशासन खिलाफ हंगामा किया। तकरीबन 7 घंटे तक स 55 को जाम कर पुलिस प्रशासन खिलाफ जमकर हंगामा किया। वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर मामला को किसी तरह शांत कराया।
और जाम को हटाकर यातायात बहाल किया।। आपको बताते चले कि चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही पंचायत स्थित एस एच -55 पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इस हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब 7 घंटे तक सड़क जाम कर दिया। बाद में पुलिस के आश्वासन पर जाम समाप्त कराया गया। जानकारी के अनुसार, बसही पंचायत के वार्ड संख्या-08 निवासी राकेश महतो का पांच वर्षीय पुत्र आनंद कुमार अपने दादा के पीछे-पीछे जा रहा था. दादा सड़क के दूसरी ओर खड़े थे. उन्हें देखकर मासूम अचानक सड़क पार करने लगा. इसी दौरान तेज रफ्तार से गुजर रही एक हाइवा ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
हादसा इतना भीषण था कि मासूम का सिर कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बासु, सर्किल इंस्पेक्टर महानंद चौधरी तथा एसआई अफजल आलम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएच-55 को जाम कर दिया। ग्रामीण पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और फरार हाइवा चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. करीब 7 घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से लगातार बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया. अंततः थानाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के अनुसार उचित मुआवजा दिलाने और दोषी चालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। जाम समाप्त होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल है।
डीएनबी भारत डेस्क