बदरुद्दीन अजमल जैसे लोग भारत को इस्लामिक कंट्री बनाने की फिराक में है और वैसा संभव नहीं है – केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज बेगूसराय कारगिल भवन में पदाधिकारी के साथ दिशा की है बैठक की एवं क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू हुए।  तथा उसके निराकरण पर वार्ता की। बैठक के बाद गिरिराज सिंह सीमांचल के लिए रवाना हुए । उससे पहले पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा की जो जानकारी मिली है उसके अनुसार सीमांचल में हिंदुओं की संख्या कम हुई है अब वहां जाकर पता लगाने की कोशिश करता हूं कि आखिर सीमांचल के हिंदुओं की समस्याएं क्या है। वहीं उन्होंने तेजस्वी की यात्रा पर भी सवाल उठाए ।

साथ ही साथ उन्होंने बदरुद्दीन अजमल के द्वारा हेमंत विश्व शर्मा के विरोध में दिए गए बयान के संबंध में कहा कि हेमंत विश्व शर्मा ने जो कहा है और किया है वह ठीक कहा है। बदरुद्दीन अजमल जैसे लोग भारत को इस्लामिक कंट्री बनाने की फिराक में है और वैसा संभव नहीं है । दरअसल बदरुद्दीन अजमल ने कहा था कि हेमंत विश्व शर्मा की सरकार कुछ ही दिनों की सरकार है उसके बाद असम में पूर्व की तरह मछलियां भी खाई जाएगी एवं नमाज भी पढ़े जाएंगे।

- Sponsored Ads-

बदरुद्दीन अजमल जैसे लोग भारत को इस्लामिक कंट्री बनाने की फिराक में है और वैसा संभव नहीं है - केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 2वहीं उन्होंने अखिलेश यादव को एक बार फिर आरे हाथों लेते हुए कहा अखिलेश यादव जैसे लोग एक खास समुदाय के लिए काम करते हैं जब किसी मुस्लिम का रेप या बलात्कार होगा तब वह हाय तौबा करेंगे। मुस्लिम बलात्कारियों के पक्ष में खड़े हो जाएंगे। वहीं आज जब एक हिंदू समाज की बेटी का बलात्कार हुआ है तो उनकी जुबान बंद है । वह लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए मुसलमान के पक्षधर हैं एवं सनातनियों का विरोध करने से नहीं चुक  रहे ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article