डीएनबी भारत डेस्क
मां बच्चन देवी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में रविवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 150 बीएड एवं लॉ के 60 विद्यार्थियों समेत कुल 210 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर सावन महोत्सव का भी आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक मनोज कुमार ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं। वे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ नैतिकता, संस्कार और सामाजिक दायित्व का बोध कराते हैं।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में कॉलेज के योगदान की सराहना की तथा कॉलेज की प्रयोगशाला, पुस्तकालय एवं स्मार्ट क्लास का जायजा लिया। कॉलेज के निदेशक प्रफुल्ल कुमार आजाद ने कहा कि डिग्री केवल कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। प्रशिक्षु पूरी ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
डीएनबी भारत डेस्क