बेगूसराय जिले की सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री कृत संकल्पित हैं – प्रभारी मंत्री

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

आद्योगिक राजधानी बेगूसराय जिले की सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कृत संकल्पित हैं। बेगूसराय के चहुमुखी विकास से ही बिहार का सर्वांगीण विकास हो सकता है । तब बिहार के सर्वांगीण विकास के साथ भारत 2047 विकसित भारत देश बन जाएगा। उक्त बातें मंगलवार को बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय से सटे पिपरा देवस गांव में राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन बेगूसराय द्वारा आयोजित सहयोग शिविर को संबोधित करते हुए बेगूसराय जिले के प्रभारी मंत्री सह सहकारिता मंत्री बिहार सरकार रामकृपाल यादव ने कहा।

उन्होंने जिला प्रशासन बेगूसराय की पीठ थपथपाते हुए कहा कि सहयोग शिविर में प्राप्त हुए 113 आवेदनों को बेगूसराय जिला प्रशासन ने तत्परता से कार्य कर अल्प समय में निष्पादन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार आई है।जनसमस्याओं को सुनकर उसका समाधान करने के लिए। यह शिविर अब नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। वहीं डीएम बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि 113 समस्याओं को जिला प्रशासन बेगूसराय ने समय सीमा के भीतर निष्पादन कर लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाया है। जिसमें कुछ आवेदन मंगलवार की सुबह में प्राप्त ही हुई है। वहीं स्थानीय विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान करने के लिए आज गांव तक सरकार आ रही है।

बेगूसराय जिले की सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री कृत संकल्पित हैं - प्रभारी मंत्री 2वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री ने किया। तथा संचालन डॉ कुन्दन कुमार ने किया। वहीं सभी आगत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं इससे पहले डीएम बेगूसराय, मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, बीडीओ अनुरंजन कुमार, मुखिया प्रतिनिधि पिपरा देवस कौशल किशोर सिंह सहित कई महत्वपूर्ण लोगों ने प्रभारी मंत्री को बुके भेंटकर तथा चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री सह सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने पिपरा देवस गांव निवासी एक युवक के डूबकर मौत होने के छः माह पश्चात कंपनसेशन की 2 लाख रुपए राशि की चेक स्वजनों को नम आंखों से प्रदान किया।

बेगूसराय जिले की सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री कृत संकल्पित हैं - प्रभारी मंत्री 3इसके साथ ही उन्होंने लाभुकों के बीच जीरामजी का जॉब कार्ड, राशन कार्ड, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र , दाखिल ख़ारिज लगान रशीद भी वितरित किया। मौके पर डीएम बेगूसराय श्रीकान्त शास्त्री, एसपी मनीष, तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष नन्दलाल राय, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, हम पार्टी जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार, मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, बीडीओ अनुरंजन कुमार,थानाध्यक्ष बरौनी विकास कुमार रंजन, आरओ रामविनोद ठाकुर, कार्यक्रम पदाधिकारी जीरामजी बरौनी मुकेश, सीडीपीओ प्रीति कुमारी, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी बरौनी सत्येन्द्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक आलोक कुमार राय मुखिया पिपरा देवस बबलू साह, सरपंच रामप्रकाश महतो, पूर्व जदयू नगर अध्यक्ष विक्रम कुमार उर्फ शतीश, पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सिंह, विद्यानंद राय, सोनू कुमार, आयुष राज , चन्दन कुमार, मुकेश कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक, और लाभार्थी उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article