बेगूसराय में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: दबंगों ने पुलिस के सामने मिर्च पाउडर फेंक पूरे परिवार को रॉड से पीटा, फायरिंग

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक बार फिर जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुई है। इस दौरान जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने पूरे परिवार को लाठी डांटे एवं लोहे की रोड बेहरमी से पिटाई कर दी। इस पिटाई में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसमें पांच लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। साथ ही साथ दबंगों ने गोलीबारी की घटना को भी अंजाम दिया है और उसके बाद दबंगों ने पूरे परिवार के ऊपर पुलिस के सामने ही मिर्ची का पाउडर छिट दिया।

- Sponsored Ads-

जिससे मौके पर भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया। और उसके बाद दबंगों ने एक तरफ से ही लाठी डांटे एवं लोहे की रोड से पूरे परिवार को बेरहमी से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हैबतपुर वार्ड नंबर 5 की है। इस घटना के संबंध में प्रेमचंद यादव ने बताया है कि गांव के ही रहने वाले कुछ दबंगों के द्वारा मेरे जमीन को जबरन कब्जा कर रहे थे। तभी हम लोगों के द्वारा विरोध किया जा रहा था। तभी दबंगों ने पहले पूरे परिवार पर पुलिस के सामने ही मिर्ची का पाउडर डाल दिया। जिससे सभी लोग ओझल हो गए और उसके बाद लाठी डांटे एवं लोहे की रोड से सभी लोगों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो दबंगों ने ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग भी की।

बेगूसराय में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: दबंगों ने पुलिस के सामने मिर्च पाउडर फेंक पूरे परिवार को रॉड से पीटा, फायरिंग 2उन्होंने बताया है कि एक बीघा जमीन मेरे पूर्वज का है उन लोगों के द्वारा जबरन जमीन कब्जा करना चाह रहा था और इससे पहले भी जमीन पर कब्जा कर रहा था तब इसकी शिकायत मुफस्सिल थाना पुलिस को दिए थे लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की और थक हार कर फिर उसे जमीन पर हमने कोर्ट में मामला दर्ज कारण। उन्होंने बताया है कि जब मामला दर्ज हुआ तो दबंगों ने मामला उठाने को लेकर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। उन्होंने बताया है कि फिर एक बार मेरे जमीन को जबरन कब्जा कर रहा था तभी इसकी शिकायत पुलिस को दिए पुलिस मौके पर आई और उससे बातचीत कर रहे थे तभी दबंगों ने आदम का और पहले मिर्ची का पाउडर पूरे परिवार पर डाल दिया। और उसके बाद जमकर लाठी दांती एवं लोहे की रोड से पूरे परिवार को बेहरमी से पिटाई कर दिया।

बेगूसराय में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: दबंगों ने पुलिस के सामने मिर्च पाउडर फेंक पूरे परिवार को रॉड से पीटा, फायरिंग 3इस दबंग की पिटाई से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। उन्होंने बताया है कि दबंगों के द्वारा ताबड़तोड़ दौरान फायरिंग भी किया है। फिलहाल इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। फिलहाल मुफस्सिल थाने के पुलिस सभी घायलों को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कारण जहां पांच की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण दबंगों ने इस घटना को अंजाम दिया है  पुलिस के सामने ही धारदार हथियार एवं लोहे की रोड से पूरे परिवार पर हमला किया गया। और साथ ही साथ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Share This Article