नालंदा: चंडी में लापता युवक का शव मिलने पर बवाल, परिजनों ने सड़क जाम कर पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में 13 अगस्त से लापता 20 वर्षीय रोहित कुमार का शव रविवार शाम घर से करीब 200 मीटर दूर बापू हाई स्कूल के पीछे मुहाने नदी किनारे झाड़ी से बरामद हुआ। इसके बाद सोमवार को परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चंडी बाजार और माधोपुर चौक पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया।

- Sponsored Ads-

परिजन बरामद शव को रोहित का बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और शव सौंपने की मांग कर रहे थे। जाम हटाने पहुंची पुलिस से परिजनों की धक्का-मुक्की भी हुई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि लापता होने की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की।

नालंदा: चंडी में लापता युवक का शव मिलने पर बवाल, परिजनों ने सड़क जाम कर पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप 2वहीं, डीएसपी राजेश रंजन ने बताया कि शव की पहचान डीएनए जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले की जांच जारी है और फिलहाल विधि-व्यवस्था सामान्य है।आरोपियों की पहचान की जा रही है।जांचोपरांत दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article