नालंदा में बदमाशों ने पानी का छींटा पड़ने के विवाद में की गोलीबारी,एक युवक समेत एक बच्ची बुरी तरह जख्मी

DNB Bharat Desk

अंबा गांव में पानी का छींटे पड़ने के मामूली से विवाद को लेकर दबंगों ने दो लोगो को गोली मार दिया।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के भागन बीघा ओपी क्षेत्र के अंबा गांव में शुक्रवार की रात गोलियां की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गौरतलब है की अंबा गांव में पानी का छींटे पड़ने के मामूली से विवाद को लेकर दबंगों ने दो लोगो को गोली मार दिया।

नालंदा में बदमाशों ने पानी का छींटा पड़ने के विवाद में की गोलीबारी,एक युवक समेत एक बच्ची बुरी तरह जख्मी 2जिसे एक युवक और बच्ची गंभीर रुप से जख्मी हो गई। फिलहाल परिजन जख्मी बालेश्वर सिंह के 26 वर्षीय पुत्र नागमणि सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया है। गोली युवक के बांए जांघ में लगी है।

- Sponsored Ads-

परिजनो ने बताया की दबंगों के द्वारा पानी के टब में हाथ धोने के बाद पानी का कुछ छींटा बालेश्वर सिंह के परिवार के ऊपर छिड़क दिया।इसी विवाद को लेकर दोनों में गाली गलौज और कहासुनी हुई। इसी पानी के छिड़काव को लेकर थोड़े ही देर के बाद दबंगो के गुर्गों ने हरवे हथियार लेकर पहुंच घर पर चढ़कर कई राउंड फायरिंग किया। उसी दौरान युवक और एक अन्य बच्ची को गोली लग गई।

नालंदा में बदमाशों ने पानी का छींटा पड़ने के विवाद में की गोलीबारी,एक युवक समेत एक बच्ची बुरी तरह जख्मी 3भागन बीघा ओपी थानाध्यक्ष जितेंदर कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। वही पुलिस ने घटनास्थल पास चार खोखा भी बरामद किया है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी ने बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचकर जख्मी से घटना की पूरी जानकारी ली।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article