नववर्ष एवं मकर संक्रांति के मौके पर मंत्री श्रवण कुमार द्वारा कार्यकर्ता सम्मान सह वनभोज कार्यक्रम का किया गया आयोजन, हजारों कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी चोखा का लिया आनंद

DNB Bharat Desk

राजगीर में मकर संक्रांति के मौके पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार की ओर से कार्यकर्ता सम्मान सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

नववर्ष एवं मकर संक्रांति के मौके पर मंत्री श्रवण कुमार द्वारा कार्यकर्ता सम्मान सह वनभोज कार्यक्रम का किया गया आयोजन, हजारों कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी चोखा का लिया आनंद 2कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक खिचड़ी-चोखा का आनंद लिया, वहीं जदयू और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मकर संक्रांति पर खिचड़ी-चोखा खाने की परंपरा बिहार और राजगीर की सांस्कृतिक पहचान है। यह वनभोज कार्यक्रम कार्यकर्ताओं से संवाद और उनके सुख-दुख जानने का माध्यम है।

नववर्ष एवं मकर संक्रांति के मौके पर मंत्री श्रवण कुमार द्वारा कार्यकर्ता सम्मान सह वनभोज कार्यक्रम का किया गया आयोजन, हजारों कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी चोखा का लिया आनंद 3उन्होंने कहा कि 2025 में मिले जनादेश का सम्मान करते हुए सभी को मिलकर बिहार को देश के टॉप फाइव राज्यों में शामिल करने के लिए काम करना होगा, ताकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संकल्प पूरे किए जा सकें।आपको बता देंगे पिछले 50 सालों से लगातार राजगीर मे वन भोज कार्यक्रम का आयोजन राजगीर में होता आ रहा है.

Share This Article