नालंदा: जन सुराज की टीम पहुंची अजयपुर गांव,पीड़िता के परिजन से की मुलाकात कर घटना की ली जानकारी, सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग

DNB Bharat Desk

नालंदा के नूरसराय प्रखंड के अजयपुर गांव में महिला के साथ हुई अमानवीय घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है। जन सुराज पार्टी की टीम ने गांव पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली।जन सुराज पार्टी के नेता और पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना अजयपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़िता के परिजनों से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली।

- Sponsored Ads-

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत की और सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।किशोर कुमार मुन्ना ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की अपनी बेटी नहीं इसीलिए वह बेटियों के साथ हो रही घटना को लेकर गंभीर नहीं है उन्हें अपने पुत्र निशांत कुमार को सीएम की कुर्सी पर बैठाने की चिंता है।

नालंदा: जन सुराज की टीम पहुंची अजयपुर गांव,पीड़िता के परिजन से की मुलाकात कर घटना की ली जानकारी, सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग 2उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन निर्दोष लोगों को फंसा रहा है, जबकि घटना में शामिल मुख्य आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर हैं।उन्होंने यह भी कहा कि नालंदा, जो मुख्यमंत्री का गृह जिला और ज्ञान की धरती के रूप में जाना जाता है, वहां इस तरह की घटना बेहद शर्मनाक है और इससे पूरे बिहार की छवि देशभर में खराब हुई है।साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस गंभीर मामले पर उनकी चुप्पी चिंताजनक है।

नालंदा: जन सुराज की टीम पहुंची अजयपुर गांव,पीड़िता के परिजन से की मुलाकात कर घटना की ली जानकारी, सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग 3आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस ने अब तक वायरल वीडियो के आधार पर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़िता के घर के पास सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई है।

Share This Article