श्रमजीवी एक्सप्रेस बनी ‘डिलीवरी रूम’, मां ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, एक बच्चा चलती ट्रेन में, दूसरा बिहारशरीफ स्टेशन पर हुआ पैदा, मां की मदद को आगे आया किन्नर समाज, पेश की इंसानियत की मिसाल

DNB Bharat Desk

दिल्ली से अपने गांव लौट रही एक गर्भवती महिला ने श्रमजीवी एक्सप्रेस में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। पहला बच्चा ट्रेन के अंदर पैदा हुआ, जबकि दूसरा बच्चा बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर जन्मा। दोनों बच्चों और मां को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां नवजात बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

- Sponsored Ads-

महिला के पति दशरथ ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी का काम करता है। उसकी पत्नी सिम्पू देवी गर्भवती थी और प्रसव का समय नजदीक होने के कारण वह उसे लेकर अपने गांव लौट रहा था। सफर के दौरान श्रमजीवी एक्सप्रेस में अचानक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ट्रेन में मौजूद यात्रियों की मदद से उसने एक बेटे को जन्म दिया।

श्रमजीवी एक्सप्रेस बनी 'डिलीवरी रूम', मां ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, एक बच्चा चलती ट्रेन में, दूसरा बिहारशरीफ स्टेशन पर हुआ पैदा, मां की मदद को आगे आया किन्नर समाज, पेश की इंसानियत की मिसाल 2ट्रेन जैसे ही बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पहुंची, महिला की दोबारा प्रसव पीड़ा बढ़ गई और प्लेटफॉर्म पर ही उसने दूसरी संतान, एक बच्ची, को जन्म दिया। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद अधिकांश लोग मूकदर्शक बने रहे। इसी बीच किन्नर समाज के लोगों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए जच्चा और दोनों नवजातों की देखभाल की। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर मां और दोनों बच्चों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचाया।

श्रमजीवी एक्सप्रेस बनी 'डिलीवरी रूम', मां ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, एक बच्चा चलती ट्रेन में, दूसरा बिहारशरीफ स्टेशन पर हुआ पैदा, मां की मदद को आगे आया किन्नर समाज, पेश की इंसानियत की मिसाल 3सदर अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में तीनों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार नवजात बच्ची की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है, जबकि मां और नवजात बेटे की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। किन्नर समाज की इस संवेदनशील पहल की लोग सराहना कर रहे हैं।

Share This Article