नालंदा: तेज रफ्तार मैजिक वाहन और बाइक की आमने-सामने में हुई टक्कर, बाइक सवार की हुई मौके पर मौत

DNB Bharat Desk

हिलसा थाना क्षेत्र के पश्चिमी बाईपास पर बुधवार को तेज रफ्तार मैजिक वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाईपास पर एक अनियंत्रित मैजिक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हिलसा पुलिस मौके पर पहुंची।

 नालंदा: तेज रफ्तार मैजिक वाहन और बाइक की आमने-सामने में हुई टक्कर, बाइक सवार की हुई मौके पर मौत 1पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद मैजिक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि मैजिक काफी तेज रफ्तार में था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी है। साथ ही मृतक की शिनाख्त की प्रक्रिया भी जारी है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article