विश्व प्रसिद्ध नालंदा खंडहर में हंगामा, युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल, युवती से दुष्कर्म के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

 इसके बाद परिसर में मारपीट की स्थिति भी बन जाती है। हालांकि, इस मामले में लगाए गए गंभीर आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। बताया जा रहा है कि एक युवक अपनी महिला मित्र के साथ नालंदा खंडहर घूमने पहुंचा था। युवक का आरोप है कि परिसर में तैनात तीन सुरक्षाकर्मियों ने उसकी महिला मित्र के साथ गलत काम किया। 

विश्व प्रसिद्ध नालंदा खंडहर में हंगामा, युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल, युवती से दुष्कर्म के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस 2युवक ने यह भी आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई और घटना का वीडियो भी बनाया गया। घटना के बाद परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, मामले को लेकर राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस को मारपीट की सूचना मिली है।

 विश्व प्रसिद्ध नालंदा खंडहर में हंगामा, युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल, युवती से दुष्कर्म के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस 3उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। अभी तक इस मामले में नालंदा थाना में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article