कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन की संदिग्ध मौत की जांच शुरू,आईजी विकास वैभव की SIT ने की गहन जांच, साक्ष्यों की तलाश तेज

DNB Bharat Desk

वीरपुर में वर्ष 2021 में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मुज़फ्फरा की वार्डन रिंकू कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में जांच ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। सोमवार को आईजी विकास वैभव अपनी विशेष जांच टीम (SIT) के साथ विद्यालय परिसर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया।

- Sponsored Ads-

बारीकी से की गई जांच आईजी विकास वैभव और उनकी टीम ने विद्यालय के विभिन्न कक्षों, छत और उसके आसपास के हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही, विद्यालय आने-जाने के रास्तों और घटना से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर वहां मौजूद लोगों से गहन पूछताछ की गई।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन की संदिग्ध मौत की जांच शुरू,आईजी विकास वैभव की SIT ने की गहन जांच, साक्ष्यों की तलाश तेज 2हाईकोर्ट के आदेश पर नई जांच आईजी विकास वैभव ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट ने इस मामले को संदिग्ध मानते हुए नए सिरे से जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, “पुलिस ने पहले इस मामले को आत्महत्या मानते हुए क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी, लेकिन अब मामले की नए सिरे से जांच शुरू कर दी गई है। हम सभी दस्तावेजों को जुटा रहे हैं। यदि किसी के पास इस कांड से जुड़ी कोई भी अहम जानकारी हो, तो वे बेझिझक साझा करें।”

मृतका की बेटी को न्याय की उम्मीद मृतका वार्डन की बेटी तेजस्विनी कुमारी ने अपनी मां की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मां की हत्या की गई थी। तेजस्विनी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित यह टीम निष्पक्ष जांच करेगी और उन्हें न्याय मिलेगा।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन की संदिग्ध मौत की जांच शुरू,आईजी विकास वैभव की SIT ने की गहन जांच, साक्ष्यों की तलाश तेज 3SIT में शामिल अधिकारी जांच दल में शामिल प्रमुख अधिकारियों में बेगूसराय रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा, विशेष निगरानी इकाई के डीएसपी अशोक झा, बगहा के एसडीपीओ निहार भूषण, पूर्वी मुजफ्फरपुर के एसडीपीओ अलय वत्स, पटना जिला बल के पुलिस निरीक्षक कुमार अभिषेक, बेगूसराय सदर-2 की एसडीपीओ कुमारी दुर्गा शक्ति, वीरपुर थानाध्यक्ष राजू रंजन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article