बेगूसराय में राजद नेता और पूर्व जिला पार्षद सिकंदर अली को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में बढ़ते अपराध के बीच अपराधियों नें एक बार बड़ी बारदात को अंजाम देते हुए पूर्व जिला पार्षद और राजद नगर परिषद अध्यक्ष को को गोली मार दी हैँ। गोलीबारी की इस घटना मे पूर्व जिला पार्षद जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैँ। 

- Sponsored Ads-

जिनका इलाज एक निजी नर्सिंग होम मे चल रही हैँ। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के सिंधिया चौक स्थित फल मंडी के पास   की हैँ। बताया जा रहा हैँ की पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं राजद नगर परिषद अध्यक्ष (बरौनी) सिकंदर अली को अज्ञात अपराधियों ने उस वक्त गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बेगूसराय में राजद नेता और पूर्व जिला पार्षद सिकंदर अली को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर 2 जब सिकंदर अली रोज की तरह बाजार करने के लिए सिंधिया चौक फल मंडी आये थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की । जानकारी के अनुसार अज्ञात अपराधियों नें सिकंदर अली को तीन गोलियां मारी हैँ , जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े।

घटना के बाद मौके पर  अफरा-तफरी मच गई। बाद मे सिकंदर अली को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई हैँ।

बेगूसराय में राजद नेता और पूर्व जिला पार्षद सिकंदर अली को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर 3सुचना के बाद फुलवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जाँच पड़ताल मे जुट गई हैँ। इसके लिए आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा हैँ। इस मामले मे अपराधियों कौन थे और उनकी मंशा क्या थी उसका पता नहीं चल पाया हैँ।

 डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article