डीएनबी भारत डेस्क
छात्रों की गूंज अभियान के तहत रविवार को जनजागरण रथ वीरपुर प्रखंड के मुजफ्फरा, जगदर और वीरपुर पूर्वी पंचायत पहुंचा। जहां छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया गया। इस दौरान शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

छात्रों की गूंज अभियान के जिला संयोजक शिक्षक अभिषेक सिंह के निर्देश पर यह जनजागरण रथ वीरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जाकर छात्रों से मिल रहा है। प्रखंड के छात्रों से बातचीत करते हुए अभियान के कार्यकर्ता ऋषभ कुमार ने कहा कि देश के अंदर लगातार हो रहे पेपर लीक ने छात्रों का मनोबल तोड़ दिया है।
पढ़ने-लिखने वाले छात्र चिंतित हैं। वर्तमान सरकार के शिक्षा मंत्री भ्रष्ट हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। मौके पर अमर कुमार, आनंद कुमार, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी, चिकु कुमार, राजेश राना, मोनु कुमार आदि उपस्थित थे।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट