सीईआईआर पोर्टल की मदद से बरामद हुए दो खोए मोबाइल,तकनीकी अनुसंधान के बाद पुलिस ने मोबाइल ट्रेस कर वास्तविक धारकों को सौंपा

DNB Bharat Desk

भगवानपुर(बेगूसराय):थाना पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से दो खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया। तकनीकी अनुसंधान के जरिए दोनों मोबाइल को ट्रेस करने के बाद पुलिस ने बरामदगी की कार्रवाई पूरी की।

पुलिस के अनुसार, रसलपुर गांव निवासी अमरजीत पासवान और भगवानपुर निवासी अजय कुमार के मोबाइल फोन कुछ दिन पूर्व खो गए थे। दोनों ने मोबाइल गुम होने की शिकायत सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी माध्यम से मोबाइल की तलाश शुरू की। अनुसंधान के दौरान दोनों मोबाइल को ट्रेस कर बरामद कर लिया गया।

सीईआईआर पोर्टल की मदद से बरामद हुए दो खोए मोबाइल,तकनीकी अनुसंधान के बाद पुलिस ने मोबाइल ट्रेस कर वास्तविक धारकों को सौंपा 2शनिवार को थाना परिसर में मोबाइल फोन के संबंध में आवश्यक सत्यापन करने के बाद दोनों मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए गए। खोया मोबाइल वापस मिलने पर अमरजीत पासवान और अजय कुमार ने भगवानपुर पुलिस के प्रति आभार जताया।

सीईआईआर पोर्टल की मदद से बरामद हुए दो खोए मोबाइल,तकनीकी अनुसंधान के बाद पुलिस ने मोबाइल ट्रेस कर वास्तविक धारकों को सौंपा 3थानाध्यक्ष ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल खोए या चोरी हुए मोबाइल को ट्रेस कराने में आम लोगों के लिए काफी उपयोगी है। लोगों को मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल इसकी शिकायत सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराने के साथ पुलिस को भी सूचना देनी चाहिए।

Share This Article