भगवानपुर में कुएं में गिरने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम 

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

भगवानपुर(बेगूसराय) काजीरसलपुर पंचायत के फतेहपुर गांव में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 31 वर्षीय युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।मृतक की पहचान तेयाय ओपी क्षेत्र के काजीरसलपुर पंचायत वार्ड संख्या 5 निवासी रामचंद्र महतो के नाती मृत्युंजय कुमार उर्फ छोटे  के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार को लगभग रात 8 बजे मृत्युंजय घर के पास स्थित कुएं के लहरा पर बैठा था। इसी दौरान धोखे से वह अचानक लगभग 15-20 फीट गहरे पानी से भरे कुएं में जा गिरा। कुएं में अधिक पानी होने के कारण वह डूब गया।ग्रामीणों की मदद से रस्सी और झग्गर के सहारे शव को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।शव बाहर निकलते ही मां बसंती देवी, नानी राजकुमारी देवी और पत्नी पिंकी देवी चीख-चीख कर बेहोश होने लगीं। पिता रामप्रीत महतो और नाना रामचंद्र महतो भी गम से टूट गए। सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

भगवानपुर में कुएं में गिरने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम  2मृतक मूल रूप से बछवाड़ा थाना क्षेत्र के झमटिया गांव का रहने वाला था। उसकी मां बसंती देवी सपरिवार अपने मायके फतेहपुर में ही लगभग 25 वर्षों से रहती थीं। मृत्युंजय तीन भाइयों में मंझला था। बड़ा भाई पहले ही बीमारी से गुजर चुका है और छोटा भाई राहुल है। मृत्युंजय की पहली पत्नी लगभग 5 वर्ष पूर्व उसे छोड़कर चली गई थी। दो माह पूर्व ही उसकी दूसरी शादी लखनपुर गांव की पिंकी देवी से हुई थी। पिंकी देवी का 6 साल का एक बेटा भी है।घटना की सूचना मिलते ही तेयाय ओपी प्रभारी कुमारी निकिता भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं।

भगवानपुर में कुएं में गिरने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम  3शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।घटना की खबर मिलते ही भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गौतम कुमार स्थानीय मुखिया सह महंत प्रणव भारती और सरपंच अरविंद सिन्हा मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और मृतक के आश्रितों को सरकारी सहायता दिलाने की मांग की।इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Share This Article