बेगूसराय में नाबालिग की बर्बर पिटाई: चोरी के शक में भीड़ ने पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर भीड़ का क्रूर चेहरा सामने आया है। चोरी के आरोप में एक नाबालिग युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग कानून को अपने हाथ में लेकर नाबालिग की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बताते चले कि 

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र में भीड़ की हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोप है कि चोरी के संदेह में एक नाबालिग युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांध दिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई।बताया जा रहा है कि नाबालिग युवक लगातार लोगों से रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन मौजूद लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी।

 बेगूसराय में नाबालिग की बर्बर पिटाई: चोरी के शक में भीड़ ने पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी 2वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक को अर्धनग्न अवस्था में पेड़ से बांधकर पीटा जा रहा है, जबकि आसपास लोगों की भीड़ जुटी हुई है।घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और भीड़ द्वारा कानून अपने हाथ में लेने के गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बेगूसराय में नाबालिग की बर्बर पिटाई: चोरी के शक में भीड़ ने पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी 3सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article