बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व  मंत्री प्रमोद कुमार पहुंचे दीपनगर, भाजपा द्वारा आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में किया शिरकत 

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

बिहार के खान एवं भूतत्व मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि बिहार अब तेजी से बदल रहा है और राज्य में बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बाहर के निवेशक भी बिहार में निवेश करने के लिए आगे आ रहे हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। 

मंत्री प्रमोद कुमार आज नालंदा में भाजपा द्वारा आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते कहा कि विपक्ष को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में जो घटनाएं सामने आ रही हैं, उनमें अधिकांश मामले आपसी विवाद से जुड़े होते हैं। ऐसे मामलों में पुलिस प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई कर रहा है। सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व  मंत्री प्रमोद कुमार पहुंचे दीपनगर, भाजपा द्वारा आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में किया शिरकत  2वही प्रशांत किशोर के बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी के खिलाफ प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल पर चुटकी लेते हुए मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि इसके पहले भी प्रशांत किशोर 2025 की विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का काम किया। नतीजा क्या हुआ था पूरी बिहार की जनता जानती है। लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article