जिलाधिकारी बेगूसराय रिची पाण्डेय ने बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर सीएचसी बछवाड़ा का किया औचक निरीक्षण

DNB Bharat Desk

बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सकों की उपस्थिति की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने सबसे पहले ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, पैथोलॉजी लैब और दवा वितरण काउंटर का जायजा लिया।

- Sponsored Ads-

उन्होंने उपस्थित डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा रोस्टर के अनुसार शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं हो सकती है। अस्पताल परिसर और वार्डों में साफ-सफाई की स्थिति देख उन्होंने संतोष व्यक्त किया, साथ ही स्वच्छता मानकों को हमेशा बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने दवा वितरण काउंटर पर उपलब्ध आवश्यक दवाओं की सूची का मिलान किया और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मरीजों को सभी जरूरी दवाएं अस्पताल से ही मुफ्त उपलब्ध कराई जाएं, इसके अलावा, डीएम ने आयुष्मान भारत कार्ड बनाने पर जोर देते हुए कैम्प के माध्यम से अधिक से अधिक बनाने का निर्देश दिया जिससे इस योजना से अधिक संख्या में लोग लाभान्वित हो सके।

जिलाधिकारी बेगूसराय रिची पाण्डेय ने बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर सीएचसी बछवाड़ा का किया औचक निरीक्षण 2उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों के साथ संवेदनशील और विनम्र व्यवहार करने की सलाह दी। उन्होंने बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रयाप्त एंबुलेंस वाहन कुत्ता और सर्प विष की दवा हर वक्त और प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध रखने का आदेश दिया। निरीक्षण करते समय कुछ लोगों ने अपनी शिकायत रखी। स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व चिकित्सक रूपेश कुमार अपने बढ़ोतरी वेतन राशि का कई महीने चक्कर लगाने के बाद भी भुगतान नहीं होने की जानकारी दी वही पंचायत समिति सदस्य मिथिलेश कुमार ने पर्ची काउंटर पर कार्य कर रहे कर्मी राजीव कुमार के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार की शिकायत की।

जिलाधिकारी बेगूसराय रिची पाण्डेय ने बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर सीएचसी बछवाड़ा का किया औचक निरीक्षण 3शिकायत पर गंभीरता पूर्वक ध्यान देते हुए निपटारे का आदेश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया। निरीक्षण के दौरान एस डी ओ नीरज सिन्हा, डी एसपी कृष्ण कुमार,बी डी ओ अमित कुमार, समेत प्रभारी चिकित्सा प्रभारी मनोज कुमार,हेल्थ मैनेजर सुबीर कुमार पंकज काउंसलर गुलशन कुमार सहित अस्पताल के कई कर्मी मौजूद रहे।

Share This Article