डीएनबी भारत डेस्क
आज़ादी से ठीक पहले सन 1944 में देश के मशहूर शहर मुम्बई में हुई भीषण अग्निकांड में एक साथ 66 अग्निक शाहिद हो गए थे। अग्निकों के शहादत में बिहार सरकार के द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सप्ताह मनाया जाता है।

जिस को लेकर अग्निशमन केन्द्र बरौनी में अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी बरौनी जगदीश राम, सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी संजय कुमार एवं सिंटू कुमार के नेतृत्व में बरौनी फायर स्टेशन कर्मियों द्वारा अग्निशमन सप्ताह के तहत दो मिनट का मौन रखकर शहीद हुए 66 अग्निकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही दो अस्पतालों में जागरूकता अभियान भी चलाया।

जिसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी तथा चाँद सूरज अस्पताल पपरौर में अग्निशमन सप्ताह जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीं शॉर्ट सर्किट एवं एलपीजी गैस सहित विभिन्न प्रकार के अग्निकांड से बचाव को लेकर स्वास्थ्य कर्मी, सुरक्षा कर्मी एवं आम जनमानस को मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर प्रधान अग्निक राजू रंजन बॉस, अग्निक मधु कुमारी, अग्निक रंग सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट