समस्तीपुर: मिथिला आइडल 2026, शिवाजीनगर की होनहार बेटी प्रतिभा कुमारी ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, संगीत के दम पर बिखेरा जलवा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

प्रतिभा और मेहनत जब एक साथ कदम बढ़ाती है तो सफलता स्वयं रास्ता बना लेती है। शिवाजीनगर प्रखंड की होनहार बेटी प्रतिभा कुमारी ने अपनी मधुर आवाज और संगीत साधना के दम पर मिथिला आइडल 2026 के दूसरे राउंड में शानदार सफलता हासिल करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

- Sponsored Ads-

 उनकी इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, बल्कि गांव, पंचायत, प्रखंड और समस्तीपुर जिले में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बल्लीपुर पंचायत के वार्ड 13 नौआपोखर गांव निवासी प्रधान शिक्षक उमेश प्रसाद राय एवं गृहिणी शमता कुमारी की पुत्री प्रतिभा कुमारी ने मधुबनी जिले के झंझारपुर में आयोजित मिथिला आइडल 2026 प्रतियोगिता में अपनी गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

 समस्तीपुर: मिथिला आइडल 2026, शिवाजीनगर की होनहार बेटी प्रतिभा कुमारी ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, संगीत के दम पर बिखेरा जलवा 2मिथिलांचल की लोक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच प्रतिभा ने अपनी सुरीली आवाज, सुरों पर मजबूत पकड़ और प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए दूसरे राउंड में सफलता प्राप्त की तथा क्वार्टर फाइनल के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। इस उपलब्धि पर उन्हें प्रमाण-पत्र, मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

प्रतिभा कुमारी वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज में संगीत ऑनर्स तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि संगीत के प्रति उनका लगाव बचपन से ही रहा है। मध्य विद्यालय बल्लीपुर में आठवीं कक्षा के दौरान वह प्रतिदिन चेतना सत्र में हारमोनियम बजाकर प्रार्थना सभा का संचालन करती थीं। यहीं से संगीत के प्रति उनकी रुचि और अधिक प्रबल हुई। इसके बाद उन्होंने रोसड़ा के संगीत गुरु निराला जी से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की। 

समस्तीपुर: मिथिला आइडल 2026, शिवाजीनगर की होनहार बेटी प्रतिभा कुमारी ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, संगीत के दम पर बिखेरा जलवा 3वर्तमान में वह दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रख्यात संगीत शिक्षक प्रोफेसर राजपाल सिंह के मार्गदर्शन में शास्त्रीय एवं सुगम संगीत की बारीकियां सीख रही हैं। तीन बहनों और एक भाई में प्रतिभा ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल प्रतियोगिता जीतना नहीं, बल्कि मिथिला की सांस्कृतिक विरासत और लोक संगीत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है।

प्रतिभा की सफलता पर रोसड़ा विधायक बीरेन्द्र कुमार,  बीडीओ आलोक कुमार सिंह, पूर्व बीडीओ हरिओम शरण, बीईओ रामजन्म सिंह, सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख डॉ. गोविंद कुमार, उप निदेशक बापू टावर पटना ललित कुमार सिंह, 

समस्तीपुर: मिथिला आइडल 2026, शिवाजीनगर की होनहार बेटी प्रतिभा कुमारी ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, संगीत के दम पर बिखेरा जलवा 4बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष कुमार बबली, भाजपा पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार चौधरी, प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह, सत्यनारायण आर्य, मृत्युंजय कुमार सिंह, शांति भूषण, राजकुमार मुखिया, राजकुमार राय, प्रमोद सिंह, मदन कुमार, मोहम्मद अब्दुल्लाह, अवधेश कुमार चौधरी, मुखिया अनीता देवी, चंदन कुमारी, पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र कुमार चौधरी, सरोज कुमार  सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि प्रतिभा आगे भी अपनी कला से जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article