नौला पंचायत में ‘पंचायत विकास दिवस’ का आयोजन; प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव बोले – धरातल पर उतर रही हैं जनकल्याणकारी योजनाएं

DNB Bharat Desk

पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को नौला पंचायत सरकार भवन में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसकी अध्य्क्षता मुखिया ऋचा देवी ने की।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सरकार के सहकारिता मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि योजनाएं केवल फाइलों में नहीं,बल्कि धरातल पर लागू की जा रही है।केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की सम्राट चौधरी की सरकार के  द्वारा चलाई जा रही,विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है,अथवा नहीं,इसी को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि पिछले महीनों से जिले के अलग-अलग पंचायतों में आयोजित किए गए सहयोग शिविर में 92 प्रतिशत मामलों का निष्पादन किया जा चुका है,जो जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।मंत्री ने कहा हमारा देश गांव का देश है।गांव की मजबूती से ही हर चीजों को मजबूती मिलेगी।पीएम नरेंद्र मोदी के 2047 में विकसित भारत के विजन को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विकसित गांव और विकसित पंचायत से शुरू किया है।उन्होंने कहा कि सच्चा लोकतंत्र की परिभाषा यह है कि प्रत्येक व्यक्ति के कार्यों को उनके घर तक पहुंच कर उनकी समस्याओं का निदान करने से है।

नौला पंचायत में 'पंचायत विकास दिवस' का आयोजन; प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव बोले - धरातल पर उतर रही हैं जनकल्याणकारी योजनाएं 2वर्तमान राज्य सरकार केंद्र की मोदी सरकार के तर्ज पर सबका साथ,सबका विकास,और सबका विश्वास पर काम कर रही है।स्थानीय विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार दोनों मिलकर जनहित में काम कर रही है।जिससे हरेक लोगों का विकास हो रहा है।उन्होंने कहा कि नौला पंचायत में बालन नदी पर नए पुल का निर्माण,वीरपुर प्रखंड में नए अस्पताल का निर्माण व प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की व्यवस्था,सहित अन्य कई कार्य किए जा रहे हैं।जिससे लोगों को शत प्रतिशत लाभ मिलेगा।कार्यक्रम के दौरान ही पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।

नौला पंचायत में 'पंचायत विकास दिवस' का आयोजन; प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव बोले - धरातल पर उतर रही हैं जनकल्याणकारी योजनाएं 3इस दौरान डीएम श्रीकांत शास्त्री,एसपी मनीष कुमार,डीपीआरओ,बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर,सीओ भाई वीरेंद्र,थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार,नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश कुमार,भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा,स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरसेन विक्रम, मुखिया प्रतिनिधि प्रीतम कुमार सिंह,रामप्रवेश सिंह,पंसस मुकुल प्रकाश,अनामिका कुमारी,सरपंच विश्वनाथ पंडित, भाजपा नेत्री ऋचा कुमारी,सहित कई अन्य अधिकारी,जनप्रतिनिधि व सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Share This Article