डीएनबी भारत डेस्क
बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय पासवान नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के नेहूसा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा चौहरमल जयंती समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान मंत्री ने दो दिवसीय बाबा चौहरमल मेला का उद्घाटन भी किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री संजय पासवान ने कहा कि लोगों को बाबा चौहरमल और बाबा साहब के मूल मंत्रों को याद रखने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि हम जयंती तो मनाते हैं, लेकिन उनके बताए रास्तों और उपदेशों को भूलते जा रहे हैं। वहीं बिहार की सियासत पर बोलते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही हलचल पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हर पार्टी का कार्यकर्ता चाहता है कि उसका नेता मुख्यमंत्री बने।
उन्होंने अपनी इच्छा जताते हुए कहा कि वे भी चाहते हैं कि चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री बनें, लेकिन गठबंधन धर्म का पालन करना सभी के लिए जरूरी है।पांचों दलों के शीर्ष नेताओं के फैसले के बाद ही मुख्यमंत्री का चेहरा तय होगा, जिसे पूरा बिहार स्वीकार करेगा।
“तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि जिन्हें बिहार की जनता और उनके ही विधायकों ने नकार दिया है, वे आज दूसरे राज्यों में जाकर बिहार को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को आरोप लगाने के बजाय अपने गठबंधन की समीक्षा करनी चाहिए। मंत्री ने दोहराया कि गठबंधन के सभी दल मिलकर ही मुख्यमंत्री के चेहरे का फैसला करेंगे और उसी का सभी को सम्मान करना होगा।
डीएनबी भारत डेस्क