पूर्व एमएलए ई सुनील रहे मौजूद।
डीएनबी भारत डेस्क

पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर राजगीर पहुंचे। उन्होंने सालेपुर-राजगीर निर्माणाधीन फोरलेन सड़क परियोजना के प्रथम खंड का निरीक्षण कर अधिकारियों को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
अधिकारियों ने परियोजना की प्रगति की जानकारी दी। एक सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि फोरलेन बनने से राजगीर और पटना के बीच आवागमन आसान होगा तथा पर्यटन, शिक्षा, खेल और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
इसके बाद उन्होंने सोन भंडार, वन विश्रामालय, राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर और अन्य विकास परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की।
दौरे के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सीएम करीब 1 घंटे तक राजगीर में रख कर विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया।
डीएनबी भारत डेस्क