कानूनी और सामाजिक रूप से पार्टी आपको हर संभव मदद करेगी – आलोक मेहता

DNB Bharat Desk

बुधवार को दिन के तड़के तीन बजे बरौनी प्रखंड में चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया घाट बिंदटोली में हुए बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल द्वारा गठित प्रदेश स्तरीय जांच समिति का  का आगमन हुआ। पूर्व मंत्री सह वर्तमान विधायक आलोक कुमार मेहता की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय समिति का दौरा हुआ।

- Sponsored Ads-

जांच समिति में प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनीता भारती, प्रदेश राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अरविंद साहनी, मुकुंद सिंह, पुष्पा रानी शामिल हैं। वहीं पूर्व मंत्री आलोक मेहता पीड़ित परिवार के लोग से मिलकर उन्हें कहा कि कानूनी और सामाजिक रूप से पार्टी आपको हर संभव मदद करेगी।हमलोगों का राज था तो आज शासन करनेवाले लोग कहा करते थे कि जंगल राज है।आज महिला और गरीबों पर अत्याचार बढ़ गया है, मुख्यमंत्री के कुर्सी पर बैठे लोग ही अपराधी की भाषा बोल रहे हैं।

कानूनी और सामाजिक रूप से पार्टी आपको हर संभव मदद करेगी - आलोक मेहता 2अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश नेतृत्वकर्ता अरविंद सहनी ने कहा कि आज अति पिछड़ा के बच्ची और महिला सुरक्षित नहीं है।इस घटना में भी यदि तीन माह पूर्व सही से संज्ञान लिया जाता तो अपराधी में दहशत होता।वहीं इस दौरान पूर्व मुखिया रंजीत कुमार, स्थानीय राजद कार्यकर्ता रामानन्द प्रसाद यादव,नीरज सहनी ,हरिनंदन कुमार, अनिल यादव, कर्मशल यादव, मूलानंद, जितेंद्र ठाकुर, महावीर, जितेंद्र, उमेश यादव, रौदी निषाद, पंचानंद आदि लोग मौजूद रहे।

Share This Article