नालंदा: कपटिया मोड़ स्थित आईपीएस स्कूल में खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुई बस; बड़ा हादसा टला

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। कपटिया मोड़ स्थित आईपीएस स्कूल परिसर में खड़ी एक स्कूल बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस जलकर खाक हो गई। राहत की बात यह रही कि रविवार होने के कारण स्कूल बंद था और बस में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

- Sponsored Ads-

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।  तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

नालंदा: कपटिया मोड़ स्थित आईपीएस स्कूल में खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुई बस; बड़ा हादसा टला 2स्थानीय लोगों के अनुसार अगर यह घटना स्कूल संचालन के दौरान होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share This Article